मोतिहारी जिला में बस किराया में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय।

 •बिहार ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया नया दर 25 फरवरी से लागू होगा।

मोतिहारी (पू.च) बिहार ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को छतौनी बस स्टैंड परिसर स्थित फेडरेशन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की।

बैठक में मुख्य रूप से यात्री किराया वृद्धि का निर्णय लिया गया। जिसका मुख्य कारण डीजल, बीमा, टायर ट्यूब एवं पाटर्स की राशि में बेतहासा वृद्धि है। इसको लेकर बस किराया में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।

अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि नया दर 25 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा। बैठक में फेडरेशन के प्रभंजन ठाकुर, मुन्ना सिंह, राजीव रंजन, विजय सिंह, विकास कुमार, गणेश कुमार, मोनू कुमार, सत्येंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।