बाईक दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह जख्मी

पानापुर (सारण) : मंगलवार को पानापुर में बाईक से गिरने पर दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए ।घायलों का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ।मिली जानकारी के अनुसार दिनेश राम पिता-मोतीलाल राम तथा संतोष नट पिता-मोहन नट ग्राम-चकहन थाना-इसुआपुर बाईक पर सवार होकर होली के लिए बकरा खरीदने जा रहे थे।तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और पानापुर सतजोड़ा मुख्य पथ पर गीर गए ।सड़क पर गीरे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।ग्रामीणों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया जहाँ उनका ईलाज किया गया ।