मऊ-कोलकाता-मऊ पूजा विशेष ट्रेन का होगा संचालन
दैनिक खोज खबर/सिवान। अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री की सुविधा हेतु 05063/05064 मऊ-कोलकाता-मऊ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन मऊ से 06 एवं 13 नवंबर को तथा कोलकाता से 07 एवं 14 नवंबर को दो फेरों के लिए किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05064 मऊ-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी 06 एवं 13 नवंबर को मऊ से 13.30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, सिवान से 16.10 बजे, एकमा, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी दूसरे दिन किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान, बण्डेल तथा नैहाटी छूटकर कोलकाता पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05063 कोलकाता-मऊ पूजा विशेष गाड़ी 07 एवं 14 नवंबर को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, एकमा, सिवान से 03.55 बजे, मैरवा से 04.22 बजे, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर तथा बेलथरा रोड छूटकर मऊ 07.00 बजे पहुंचेगी।




Recent Comments