•पहाडपुर के बथुआहां गांव में पदस्थापित पर्यवेक्षिका सुचिता कुमारी के साथ छेड़खानी मामला थाना पहुँचा
•पर्यवेक्षिका सुचिता कुमारी ने छेड़खानी का आरोप लगाया बथुआहां गांव के निवासी संजय कुमार सिंह पर

मोतिहारी (पू.च.) जिले के पहाडपुर थानाक्षेत्र के बथुआहां गांव स्थित केंद्र संख्या-45 पर पदस्थापित पर्यवेक्षिका के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पर्यवेक्षिका सुचिता कुमारी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह कार्यालय से निकल कर घर जा रही थी।
ठीक उसी समय आरटीपीएस कार्यालय के पास खड़े थानाक्षेत्र के बथुआहां गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। मना करने पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जाति सूचक गाली देने लगे।
बार-बार मना करने पर मारपीट की धमकी दी। इस बीच शोर मचाने पर करीब 20-25 की संख्या में मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए वे फरार हो गए। थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments