सारण :इसुआपुर में फसल कटनी प्रयोग कार्यक्रम संपादित

#अजहर करीम की रिपोर्ट
इसुआपुर : कृषि विभाग के तत्वाधान में फसल कटनी प्रयोग कार्यक्रम संपादित किया गया . जिसमें गेहूं के उत्पादन का दर पता करने की तकनीक अपनायी गई .इस दौरान दरवां गांव के कृषक अजमत अली तथा डटरा पुरसौली गांव के कृषक उमाशंकर सिंह के खेतों में लगी गेहूं की फसल का उत्पादन दर पता किया गया .कार्यक्रम में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल का औसत उत्पादन निकालने के लिए दस मीटर लंबे तथा पांच मीटर चौड़े भूमि की मांप कर कटनी की गई .वहीं इससे निकाले गए गेहूं का वजन कर प्रखण्ड में गेहूं की पैदावार का औसत निकाला जाएगा .कार्यक्रम में बीडीओ ड़ा अखिलेश कुमार ,बीएओ राजनारायण प्रसाद ,कृषि समन्वयक उदयशंकर सिंह और कृषि सलाहकार शामिल थे .