सारण:इसरौली में पीएमवाई के तहत किसानों के कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

मढ़ौरा/सारण
बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है,यहां किसानी ही मुख्य धंधा है I बिहार सरकार ने तीसरा कृषि रोड मैप लागु किया है I इसमें खेती में जैविक खाद का प्रयोग का बढ़ावा देकर खेती और किसानों की स्थिति में सुधर किया जायेगा I खेती कार्यो में कौशल की जरुरत को सामने रखते हुए कहा कि अब कौशलयुक्त किसान ही बिहार की स्थिति में बदलाव लायेंगे I कृषि मंत्री प्रखंड के इसरौली में पीएमवाई के तहत किसानों के कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे थे I

इस दौरान उपस्थित किसान और गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मक्का.कंद मूल उत्पादन और डेयरी के क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा I

प्रशिक्षित किसान कृषि के मुलभुत जानकारी प्राप्त कर स्किल्ड बनेगे जिससे उत्पादन और उनका जीवन स्तर बढेगा I कृषि मंत्री ने कहा कि 2008 में उनकी सरकार ने बिहार में पहला कृषि रोड मैप 2016 में दूसरा कृषि रोड मैप और अब 2017 में तीसरा कृषि रोड मैप को लागू किया है I इसका असर किसान और खेतो से फसल उत्पादन में पड़ा है I जल्दी बिहार सिक्किम के बाद सबसे अधिक जैविक खाद से खेती करने वाला राज्य बनेगा I उन्होंने किसानो के कृषि यंत्र की खरीद में सरकार के तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी की जानकारी दी I बतया की सरकार किसान को यंत्र और बीज में 40 से 80 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है I इससे किसानो को खेती करना सरल हुआ है I सरकार सीमांत और लघु किसान के लिए कृषि बैंक बना रही है I जल्दी ही बिजली का अलग फ्रीडर बनाकर सीधे खेत तक बिजली उपलब्ध कराया जायेगा I उनकी सरकार किसान को संगठित कर रही है ताकी किसान खेती कार्यो को भी जीवन पार्जन के रूप में अपना सके I इस दौरान किसान अनिल सिंह ने नील गाय और बन्दर से फसल सुरक्षा के लिए मंत्री को ज्ञापन सौपा I मंत्री ने एक दर्जन महिला पुरुष किसान को मौके पर सम्मानित भी किया I इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी,शैलेन्द्र प्रताप , बंशीधर तिवारी,रंजित सिंह,गंगा प्रकोष्ट के अशोक सिंह, किसान प्रकोष्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर,सांसद प्रतिनिधि ई .सतेन्द्र सिंह, राज्य परिषद् के सदस्य राकेश सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह , कौशल विभाग की भावना वर्मा,अनिल सिंह,रामबाबू सिंह पूर्व मुखिया शिलानाथ सिंह,संस्था के शैलेश सिंह,मुन्ना लाल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे I

साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर, मढ़ौरा ।