मढ़ौरा में 25 फरवरी के होली के रंग , अजीत आनंद और रामेश्वर गोप के होली गीतों के संग

मढ़ौरा/छपरा( सारण)
एनयूजे(आई) की सारण ईकाई के द्वारा मढौरा में 25 फरवरी को होली उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन होना है।


इस आयोजन की तैयारी मढ़ौरा में पूरी कर ली गयी है I एनयूजेआई , सारण इकाई के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह , महासचिव राकेश कुमार सिंह और कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने मे जूटे हुये है कार्यक्रम की रूप रेखा जो तय है , उसके मुताबिक राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों की टीम शामिल होगी । जिसमे होली गीतो से भी आगत अतिथियों को झूमाने का रंगारंग कार्यक्रम होगा I समारोह में सारण एनयूजेआई का ऑन लाइन वेबपेज का भी लोकार्पण होना है। पारंपरिक होली गीतों से रोचक प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार अजित आनंद, रामेश्वर गोप, मनन गिरी मधुकर, ज्योति सिंह ज्वाला, हेमंत हरजाई भी शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि एनयूजे(आई) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर होंगे। इस अवसर पर होली के रंग से रंगीन एक विशेष अखबार और टेलीफोन डाइरेक्टरी का भी विमोचन किया जाएगा।





Recent Comments