40 किलो डोड़ाचूरा सहित एक गिरफ्तार

दिलीप मेहता मांडलगढ़

मांडलगढ़ मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा व पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्रसिंह नैन के नेतृत्व में बिगोद थानाप्रभारी महावीर मीणा ने गस्त के दोरान भीचोर की और से आती हुई बोलेरो गाडी न. आर जे 06 यूए को रोक कर तलाशी जिसमें 40 किलो डोडाचुरा बरामद कर मुकदमा दर्ज किया। तलाशी के दोरान बोलेरो गाडी में सवार मुकेश सुथार निवासी धनगांव , सिंगोली मध्य प्रदेश को डोडा चुरा सहित गिरफ्तार किया ।

एएसपी मेवाडा के आने के बाद पुलिस की गस्त व नाकाबंदी में जिले भर में पुलिस तंत्र में मजबूती आई है और अपराधियों की धर पकड के बाद मादक पदार्थो की के खिला भी अभियान जारी है और पुलिस को सफलता भी मिल रही है ।