सारण :उज्जवला योजना से मांझी मे गरीब महिलाओ को मुफ्त मे वितरण किया गया गैस कनेक्शन
———
⏩महिलाओं को मिला सम्मान,
उज्ज्वाला योजना ने बढ़ाया मान
——-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——-
मांझी (सारण) प्रखंड के सबदरा दलित बस्ती में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओ को मुफ्त मे गैस कनेक्शन वितरित किया गया ।शुक्रवार को समाज सेवी एवं युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह द्वारा 47 लाभुकों को मुफ्त मे गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर, चूल्हा एवं रेगुलेटर दिया गया ।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिला सम्मान ,उज्ज्वला योजना ने बढ़ाया मान से कनेक्शन से काफी खुश थी ।साथ ही प्रधनमन्त्री के इस योजना की प्रशंसा कर रही थी ।इस मौके पर मनीष कुमार , नैयर हुसैन , रवि कुमार , जटा सिंह , शंकर राम देवन्द्र जी और बस्ती के लोग उपस्थित थे।





Recent Comments