
*सीवान : पूर्व जिला पार्षद ने दहेज़ प्रथा के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होने का किया आह्वान*
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
सीवान :
जिले के बड़हरिया विधानसभा के पचरुखी में पूर्व जिला पार्षद सदस्या शकुन्तला पटेल के नेतृत्व में महिलाओं की एक बैठक हुई। जिसमें महिलाओ के राजनीतिक व समाजिक कार्यों में सहभागिता पर चर्चा किया गया!श्रीमती पटेल ने शराबबन्दी, दहेज प्रथा, बालविवाह पर प्रकाश डाला एवं महिलाओं को संगठित होकर इन समाजिक बुराईयो से लड़ने का संकल्प दिलाया।श्रीमती पटेल ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।आज के दौर में महिलाएं अपने सामर्थ्य के बल पर जीवन के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।महिलाओं को विधानसभा एवं लोकसभा में भी 35%आरक्षण मिलना चाहिए।शराब एवं दहेज के कारण महिलाएं ही प्रताड़ित होती हैं ।शराब पीने, दहेज लेने एवं देने वालो का पुरजोर विरोध महिलाओं के द्वारा किया जाएगा।चाहे ओ दहेज़ लेने वाला और शराब पीने वाला अपना पति ही क्यों न हो।
श्रीमती शकुन्तला पटेल ने कहा कि महिला राजनीतिक चेतना मंच का जिला स्तर पर जल्द ही विस्तार किया जाएगा।मौके पर धर्मशीला देवी,रीमा देवी,निरमा देवी,संगीता देवी,पुष्पा देवी,सुषमा देवी,सीमा कुमारी,स्मिता कुमारी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।




Recent Comments