भेस चोरी कर बेचते ले जाते दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड पुलिस को सोंपा,दो फरार
आज़ाद नेब
जहाजपुर 14 जून। अजमेर जिले के सावर से चार भेस चोरी कर बेचने के लिए पण्डेर के आगरिया तालाब के पास पिक-अप भरते समय बीती रात को दो लगो को ग्रामीणो ने पकड कर पुलिस को सिपुर्द कर दिया जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है जानकारी के अनुसार आगरिया तालाब के पास चार लोगो को पिक-अप मे भेसे भरते देखा ग्रामीण मौके पर पहूंचे तो ये लोग भागने लगे ग्रामीणों ने पीछा कर दो जनो को पकड लिया। जबकि दो जने भाग निकले ग्रामीण ने पिकअप चालक आरिफ मोहम्मद निवासी जहाजपुर व मुकेश बंजारा निवासी पारोली को पण्ंडेर पुलिस को सिपुर्द कर दिया। पंण्डेर थाने के उप निरीक्षक गोपाल लाल आरोपियों से पूछताछ कर रहे है जबकि उनके साथियों की तलाश जारी है।




Recent Comments