बांरा:​बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर आज
तैयारी को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक संपन्न
फ़िरोज़ खान
बारा 14 जूनl भारतीय जनता पार्टी का बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर 15 जून गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे शहर के नटराज गार्डन पर आयोजित किया गया हैl जिसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित हुईl
भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाले बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर मैं सभी 20 मंडलों के 1010 विस्तार को को प्रशिक्षण दिया जाएगा | इसमें प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी व भाजपा की जिला प्रभारी श्रीमती सुमन शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर और विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, रामपाल मेघवाल व ललित मीणा और चारों विधानसभा के विस्तारक उपस्थित रहेंगे! प्रशिक्षण शिविर को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया और अंतिम रुप दिया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा, राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव, जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर एवं जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, लक्ष्मीनारायण केरवा लिया, सूर्यकांत शुक्ला व मोरपाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष रघुराज सिंह केदाहेडी एवं प्रचारमंत्री ताराचंद गुर्जर इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थेl