सरसिया:​तीन दिन पहले घर से निकला युवक हुआ लापता 
आज़ाद नेब
जहाजपुर 14 जून। थाना क्षेत्र के सरसिया मायला गांव से तीन दिन पहले घर से निकला युवक घर नही लोटा परिजनों की तलाश के बाद भी युवक का पता नही चला परिजनों ने अनहोनी की आंशका के चलते पुलिस से मदद मांग कर पुलिस को रिपोर्ट दी। जहाजपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाष प्रांरभ कर दी जानकारी के अनुसार सरसिया गांव निवासी 19 वर्षीय युवक दिलखुश योगी पुत्र ब्रजेश कुमार योगी 11 जून को घर से काम के लिए निकला था वापिस घर नही लोटा। परिजन ओर पुलिस युवक की तलाश मेे जुटे हुए है।