गोपालगंज :बिजली बिल नहीं जमा करने वालों की कटेगी कनेक्शन
#राज श्रीवास्तव

गोपालगंज:—- बिजली का उपयोग कर बिल का भुगतान नही करने वालों पर अब विद्युत विभाग की गाज गिरने वाली है ।इसके लिए नार्थ बिहार पावर कारपोरेशन ने व्यापक कार्य योजना बनाई है । अब तीन हजार से अधिक बकाया रखने वाले विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा। विभाग ने कुचायकोट विद्युत मंडल के सभी पांच प्रखंडों के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। जिसके आधार पर विभाग अगली कार्रवाई शुरू करेगा । इस सूची के अनुसार बड़े बकायेदारों में कुचायकोट प्रखंड के 12723, पंचदेवरी के 2241, कटेया के 4474, भोरे के 4557 और विजयीपुर प्रखंड के 4326 उपभोक्ता शामिल हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि तीन हजार से अधिक के बकायेदारों का कनेक्शन काटा जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था भी की है कि जो अपने बकाया बिल में तीन हजार रुपये की राशि जमा कर देगा, उसके बाकी बचे बिल पर ब्याज के भुगतान की छूट होगी । इसके साथ ही उनका कनेक्शन भी नहीं काटा जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं को अविलंब बकाए बिजली बिल का भुगतान करने का निर्देश जारी किया है।