
◆ दुकान के अंदर ग्राहकों को बैठाकर आसानी से कर रहे हैं बिक्री

तरैया, सारण। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित पर कुछ दुकानदारों द्वारा स्थानीय प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर कोविड-19 के नियमों को सरेआम धज्जियां उड़ाया जा रहा हैं। उन्हें कोरोना एवं सरकार के किसी तरह के नियमों का डर नहीं हैं। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता एवं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह दल बल के साथ तरैया बाजार स्थित अपना मार्केट पहुंचे। पदाधिकारियों के पहुंचते ही पूरे मार्केट में हलचल मच गई। थानाध्यक्ष दुकान का ताला खुलवाने के लिए काफी मशक्कत किये लेकिन दुकानदार अपने आदत से बाज नहीं आए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद भी दुकानदारों ने दुकान का ताला नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन वहां से वापस लौट गई। पुलिस के निकलते ही आनन-फानन में दुकानदारों ने दुकान का ताला खोलकर ग्राहक को निकालने की कोशिश करने लगे। करीब 50 से 60 की संख्या में ग्राहक आधा दर्जन दुकान के अंदर बंद थे जो पुलिस प्रशासन के वहां से हटते ही दुकानों के अंदर से भूल-भूल निकल कर भागने लगें। इस तरह के दर्जनों दुकान की कहानी ताला बंद पल्ला खुली की हैं। बाहर से दुकान बंद रहता था और अंदर ग्राहक को कपड़े एवं अन्य सामान की बिक्री कर फिर उन्हें निकाल दिया जाता हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को कोविड-19 के नियमों को पालन करने के लिए कहा गया था। लेकिन कुछ दुकानदार को करोना जैसे वैश्विक महामारी से भी डर नहीं हैं और न हीं उन्हें सरकारी आदेश तथा पुलिसिया कार्रवाई से डर और भय हैं। एक तरह सरकार पूरे बिहार में लॉकडाउन लगाए हुए तो दूसरी तरफ़ मनचले दुकानदार अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानों के अंदर 8 से 10 की संख्या में ग्राहक को बैठा कर सामान की बिक्री किया जा रहा हैं। और वैश्विक महामारी में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने बताया कि दुकान को चिन्हित कर दण्डनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments