
हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ने भूखो को खिलाया खाना
नगरा(सारण) : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा स्टेशन पर गत रात्रि अंतराष्ट्रीय लायंस क्लब ने गरोबो को खिचड़ी, चोखा खिलाया।बताते चले कि अंतरास्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सप्ताह मनाया जा रहा जिसके तहत 2 अक्टूबर से ही यह क्लब विभिन्न सामाजिक कार्यो को सम्पन्न कर रहा है।इसी कार्यक्रम के तहत खैरा लायंस क्लब के सदस्यों ने डॉ सत्यनारायण प्रसाद के देख रेख में विगत रात्रि खैरा स्टेशन पर गरीब एवं असहाय छोटे छोटे बच्चो तथा बुजुर्गों एवं अन्य गरीब महिला तथा पुरुषों को खिचड़ी एवं चोखा खिलाया।इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ो गरीबो को लायंस क्लब के सदस्यों ने इन गरीबो को खाना खिला कर इनके पेट की आग मिटाई।इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस क्लब छपरा प्रेसिडेंट आदित्य अग्रवाल, लायंस क्लब खैरा प्रेसिडेंट लायन डॉ कामेश्वर रॉय, छपरा स्मार्ट सिटी के प्रेसिडेंट लायन सुजीत सिंह, सचिव लायन बी के सिंह, लायंस डॉ सत्यनारायण प्रसाद ,लायन राहुल सिंह,लायन डॉ गुलाबुद्दीन,लायन इमाम हुसैन, सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।उक्त बातो की जानकारी लायंस डॉ कामेश्वर राय ने दी




Recent Comments