✍दैनिक खोज खबर टीम
🔴सीवान :मंगलवार को मैरवा प्रखण्ड सभागार में डीसीएलआर रामबाबु बैठा ने बीएलओ के साथ मतदाता सूची में नये नाम दर्ज करने हेतु बैठक किया गया.
बैठक में डीसीएलआर रामबाबु बैठा ने बीएलओ कार्य के धीमी रफ्तार होने पर नाराजगी जाहिर की. बीएलओ को 18 से 21 वर्ष के नए मतदातओं को नाम जोड़ने के लिए टारगेट दिया गया था. जो आज् तक टारगेट पूरा नही करने वाले ऐसे बीएलओ को वेतन बंद करने की भी बात कही.इस प्रकार डीसीएलआर ने प्रत्येक बीएलओ से बूथ वाइज 18 से 21 वर्ष के उम्र के मतदाता का कितना नाम जोड़े उसका विस्तृत जानकारी लिये.

और उन्होंने यह भी बताया कि जो भी बीएलओ 18 से 21 वर्ष के नये मतदाता का फार्म 10 से कम लिए हो .वैसे बीएलओ का शोकाज करने के साथ वेतन बंद करने का निर्देश दिया.और उनके द्वारा यह भी कहा गया 22 तारीख को विशेष कैम्प आयोजित होगा. इस दिन सभी बीएलओ अपने बूथ पर रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करेंगे. अगर विशेष कैम्प के दिन जो भी बीएलओ अनुपस्तिथ पाये जाने पर उनके विरुद्ध करवाई की जायेगी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता, बीएलओ सेराज अहमद, राजन कुमार, मनोज सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, विनोद राम, गुड्डू परवेज, रामबली राम, अरबिंद कुमार, रेखा देवी, शमीमा खातून इत्यादि मौजूद थे.




Recent Comments