सिवान :कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मैरवा में कस्तूरबा गांधी जयंती समारोह आयोजित

#परवेज अख्तर /सिवान :
मैरवा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी के 75 वा० दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता संस्था के संचालक सुनील कुमार दुबे के देख रेख में किया गया। इस कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के उत्तीर्ण 42 बालिकाओं को विदाई दी गई। डीपीओ समर बहादुर सिंह ने कस्तूरबा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

कहा कि उनके जन्मदिन पर बालिकाएं संकल्प लें कि हमें उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना है। वहीं शिक्षिकाओं के माध्यम से आधी आबादी को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने एवं जीवन में आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है आदि के बारे में बताया। वहीं मैरवा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने बालिकाओं को शुभकामनायें देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कस्तूरबा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। अंततः डीपीए एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा 42 छात्राओं को 9 वीं कक्षा की स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, छाता, ज्यामिति बॉक्स, पुस्तकें, अन्य पाठ्य सामग्री वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय के संचालक सुनील कुमार दुबे ने स्वागत भाषण किया। इस सम्मान सह विदाई समारोह में छात्राओं के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभा को नगर उपाध्यक्ष श्री मदनजी बैठा, बी आर पी श्री रमेश कुमार सिंह, शिक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह, लालजी चौधरी, चंद्रमा सिंह ने संबोधित किया वहीं मंच संचालन संजय पाठक ने किया। इस दौरान आवासीय विद्यालय के सभी कर्मचारी, एवं वार्डन सहित शिक्षक संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह, शिक्षक घनश्याम तिवारी, रमेश कुमार गुप्ता, मदन ओझा बि आर पी विद्याभूशड मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।