मांझी। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कोहरा बाजार के समीप से भारी मात्रा में देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाज कोहरा बाजार क्षेत्र के हीं नवाब हुसैन व महम्मद हासिम को करीब एक सौ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों होम डिलीवरी के लिए शराब लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिससे उनमें हड़कम्प है।