सारण : जद यू कार्यकर्ताओ ने मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
#अभय सिंह
बनियापुर(सारण)
पूर्व मुख्यमंत्री लोक नायक कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों को जीवन का आदर्श बनाकर अपने को सफल बनाया जा सकता है।यह बाते बनियापुर जद यु कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में प्रखंड अध्यक्ष शिव नरायण पटेल ने कायकर्ताओं को सम्बोधित कर कहा। उन्होंने कहा की श्री ठाकुर की राजनितिक जीवन साफ सुथरी रही है उनकी लोक छवि के कारण जननायक की उपाधि दी गयी।कार्यक्रम की शरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि के बाद हुई जंहा कई कार्यकर्ताओ द्वारा जननायक के कृतित्व व् व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कासिम काजमी, जगलाल महतो, कृष्ण महतो, भृगुनाथ महतो, मेराजुद्दीन, सलाहुद्दीन सहित अन्य शामिल थे।




Recent Comments