गोयल अध्यक्ष और अग्रवाल महामंत्री मनोनीत
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 17 अप्रैल। श्री अग्रवाल बायोडेटा समिति की आमसभा की मीटिंग हनुमान टेकरी काठिया बाबा आश्रम पर सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल और बालकिशन ने अपनी व्यस्तता एवँ निजी कारणों से अपने पदों से त्यागपत्र दिया जिसे सदन ने स्वीकार किया तदोपरांत मीटिंग में श्री सुशील गोयल को अध्यक्ष और श्री विजय अग्रवाल को सर्वसम्मति से महामंत्री बनाया गया। नवमनोनित पदाधिकारियों ने समिति के उद्देश्यों एवँ लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का भरोसा जताया।समिति की कार्यकारिणी के पुनर्गठन का अधिकार अध्यक्ष व महामंत्री को संरक्षक मंडल की सहमति से करने का दिया गया। मीटिंग में समिति के नवयुवक मंडल के गठन के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति व्यक्त की गई।संस्थापक अध्यक्ष किशनलाल बंसल ने सभी का आभार जताया । इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों का पारिवारिक स्नेहमिलन, खेलकूद और मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुई, विजेताओं को पारितोषिक दिए गए। संचालन श्रीमती गुणमाला अग्रवाल, श्रीमती डिम्पल और श्रीमती अनुजा बंसल ने किया।