पशुपालक के लिये गाय बनी कामधेनु

अचंभा : गाय ने सात साल पहले दी थी एक बछिया का जन्म, तब से कामधेनु बन लगातार दे रही है दूध

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के बैदापुर गांव में एक पशुपालक की गाय सचमुच के कामधेनु साबित हो रही है।जो विगत सात साल पहले एक बछिया को जन्म दी और तब से लगातार सुबह और शाम नियमित दूध दे रही है।मीडिया को इसकी जानकारी मिली तो पशुपालक के घर जाकर हकीकत मालूम किया ।जहां पर पशुपालक रमाशंकर सिंह ने मीडिया के सामने गाय से दूध दुहा और बताया कि सन में 2013 इस गाय ने एक बछिया की जन्म दी तब से लगातार दूध दे रही है।अभी तक उसके बाद पेट से कभी नहीं रही।उन्होंने कहा कि सुनने में अचंम्भा लग रहा हो लेकिन हकीकत में ये गाय कामधेनु है।उन्होंने यह भी बताया कि इसके पेट से जन्मी बछिया बगल के गांव बरदहिया में बेची गयी है।जो तब से दो बार बछड़े व बछिया को जन्मा दे चुकी है।लेकिन ये गाय अभी तक एक ही बार सात साल पहले प्रजनन कर एक बछिया का जन्म दी थी।तब से कभी पेट से नहीं रही है और लगातार सुबह और शाम में पांच लीटर अभी भी दूध दे रही है।गांव वाले ने भी इस सच्चाई की पुष्टि कर रहे है।