बिहार पृथ्वी दिवस पर VM हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने लिया 11 सूत्री संकल्प
✍परमार डाॅट काॅम : सीवान



बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सीवान के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान VM हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के परिसर में वन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में व वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ,वन प्रक्षेत्र सीवान दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में एक समारोह आयोजित कर के विद्यालय के छात्र – छात्राओं व शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सैयद अलाउद्दीन ने किया । इस मौके पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिलीप कुमार व उप परिसर पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए 11 सूत्री संकल्प दिलाया ।





Recent Comments