सिवान :प्रतियोगिता में भाग लिए सौकङो विद्यार्थी

#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
मैरवा ( सिवान ) :- – – थाना क्षेत्र स्थित नगर के पूर्वी छोङ मुख्य मार्ग मैरवा – सिवान पर आर. के. मिशन , रामकृष्ण मिशन शिक्षण संस्थान के परिसर में सोमवार दिन में नासा ओलम्पियार्ड जाॅच परीक्षा संपन्न हुआ. जिसमे प्रखंड के आर. के. मिशन, टिनी टाट्स , विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल , विश्वभारती , संत कोलंबस जैसे निजी शिक्षण संस्थाओ के प्रथम से आॅठवी तक के एक सौ दो मेधावी छात्र /छात्राएं सम्मिलित होकर परीक्षा दी . इस अवसर पर नासा ऑलम्पीयार्ड के आयोजक मंडल के सदस्य अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में ज्यादे से ज्यादे बच्चो को भाग लेना चाहिए जिससे वे भविष्य की कठिनाईयो से सहजता से उबर सके, ऐसे ही प्रतियोगिता परीक्षा से सिख लेकर अन्य परीक्षा के लिए तत्पर रहना होगा, इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम अंक के साथ सफलता दिलाने में सहायक सिध्द होता है , इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से छात्र /छात्राओं की अभिरुचि के विषय विज्ञान, गणित, सामान्यज्ञान, अंगरेजी आदि में से विद्यार्थी द्वारा चयनीत किसी एक विषय के मूल्यांकन द्वारा जिलेवार रैंकिंग की व्यवस्था है तथा इसमें सम्मिलित होने वाले व प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार के साथ ही प्रत्येक छात्र /छात्राओं को प्रोत्साहन व प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनका मार्गदर्शन कराना है, परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के ब्यवस्था से जुङे अखिलेश सिंह, गुंजन कुमारी, तरुण कुमार, पूनम सिंह , अभिषेक शर्मा, राहुल कुमार के अलावा प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधी सक्रियता से उपस्थित रहे ।