👉स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया के लिए सारण प्रमंडल के युवाओं को  मानसिक व तकनीकी रूप से तैयार करने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमार गौरव के नेतृत्व में सीवान टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन सेंटर ने किया मोटीवेशन सेमिनार का आयोजन👈 

🔴सीवान सहित पूरे सारण प्रमंडल के युवाओं को स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया के लिए मानसिक व तकनीकी रूप से तैयार करने के लिए बैंगलोर में एक निजी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमार गौरव के नेतृत्व में सीवान टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन सेंटर ,युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी । इस संबंध में पिछले दिनों सीवान में एक मोटीवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार में सीवान, गोपालगंज व छपरा जिले के विभिन्न स्थानों के दर्जनों युवाओं ने भाग लिया ।

इस मौके पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमार गौरव ने कहा कि सीवान टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन सेंटर तकनीकि शिक्षा के माध्यम  से युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहती  है । हमारा प्रयास है कि यहां के युवा तकनीकी रूप से मजबूत होकर  स्वरोजगार के प्रति प्रेरित हो और  अपने जिले का नाम करें ।

सेमिनार में युवाओं के बीच तकनीकि शिक्षा का सही इस्तेमाल एवं इसको समझना, तकनीकि शिक्षा की सहायता से व्यवसाय को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार तलाशने में तकनीकि का सहयोग, तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में नए कोर्स को बढ़ावा देना, शहर के विकास में तकनीकि का सही उपयोग, पार्ट टाइम अपने शौक को तकनीकि के सहयोग से आगे बढ़ाना, तकनीकि शिक्षा से पलायन कर रहे युवाओं को रोकने की कोशिश जैसे बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई । गौरतलब हो कि सीवान टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन सेंटर प्रसिद्ध आईटी कंपनी wittyMinds Tech की सहयोगी संस्थान है जो सारण प्रमंडल में युवाओं का मार्गदर्शन करेगा ।सेमिनार में  अभियंता सुबीर कुमार वर्मा, शिक्षक वीरेंद्र सिंह, नीलेश कुमार वर्मा, मनोरंजन पांडेय, नूतन बाला, अभिषेक कुमार, दिग्विजय कुमार, निकिता वर्मा, प्रितिका वर्मा, सोनू कुमार, सतीश दुबे, सागर कुमार, प्रिंस, धीरज कुमार, रोहित कुमार, अमोद कुमार, प्रीतम कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, सोनू कुमार सिंह, नाजिर अंसारी, बिक्की कुमार, रितु राज श्रीवास्तव, रवीश कुमार, रवि कुमार, सुमीत कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित कुमार, रितेश कुमार, मुकेश कुमार राय सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।


••••••••••••••••
✍परमार मीडिया सर्विसेज:सीवान ☎07004126180