प्रमुख पति एवं पुत्रों पर मनरेगा पीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी
दरियापुर(सारण): प्रखंड प्रमुख रमावती देवी के पति सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मैनेजर सिंह एवम् उनके बेटे ने मनरेगा पीओ ने दुर्बयव्हार का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। मनरेगा पीओ ने दुर्व्यवहार के साथ ही कार्यालय में रखे कई कागजातों को भी फार देने का आरोप लगाया हैं।इस मामले को लेकर मनरेगा पीओ शाहिद अली के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।दर्ज प्राथमिकी में पीओ ने कहा है कि कमीशन को लेकर मुझे प्रमुख पति अपने कार्यालय में बुला कर अपने दोनों बेटों के साथ दुर्बयव्हार किया गया।हालांकि प्रमुख व उनके पति ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मनरेगा में कई जगह अनियमितता पाई गयी है।जिसमे पीओ भी संलिप्त हैं।इसी से बचने के लिए यह कार्य पीओ ने स्वयं कर आरोप लगा रहा है।