पड़ोसन को रास नही आया धार्मिक अनुष्ठान चला दिए चाकू पाँच को किया घायल
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 10 मई। पतनशील मूल्यों के इस दौर में बुधवार को राजस्थान के करौली में एक परिवार के पाँच लोगो को महज इसलिए पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया क्योंकि इस परिवार का अपने घर पर कन्या-लांगुराओ को भोजन कराने के लिए कराया गया धार्मिक अनुष्ठान पडौसन को रास नही आया। घायलो में से दो महिलाओं पर किये गए चाकुओ के बार के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करौली के भुडारा बाजार की सुजानपाल की गली में हुई इस घटना में कृष्णा सोनी के परिवार की उर्मिला सोनी, राधा सोनी, वर्षा सोनी व दीक्षा सोनी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।