•मांडलगढ़ -उपचुनाव: कांग्रेस हुई चौकस : भाजपा भी घबराई, कांटे की टक्कर :बागी ने मशीन चलाई :

💢 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ].✍🏻मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव का रंग अब जमने लगा है य। खादी के कुर्ते पजामे और जाकेट तथा गले में दुपट्टे लिये छोटे व बडे जनप्रतिनिधी, नेता बनकर कुछ पैदल तो कुछ लग्जरी गाडियो में घुमते नजर आ रहे है।

उपचुनाव के कारण दूर दूर से यहां पर आकर भाजपा व काग्रेस के लिये जनसम्पर्क कर रहे है तो कुछ युंही घुमकर वाट्सएप पर व फैस बुक में ”सघन दौरा ” के नाम से फोटो डाल रहे है। चारो और रंगत जमने लगी है।

निर्दलिय चुनाव लड रहे कांग्रेस के बागी भाई गोपाल भी चुनाव मैदान से “गौ ” नहीं हुये है और अब ‘ मशीन ‘ के चिन्ह को ” पाल ” कर दोनो दलो की गुलाल उडा रहे है। पहले से ही ध्यान रखकर कांग्रेस ने रणनीति बना रखी है और सीपी जोशी के दम पर चौकस रहकर जोर शौर से प्रचार में लगी हुई है।

कांग्रेस के लिये स्टार प्रचारक अशौक गहलोत को जादूगर कहा जाता है और उनका जादू गुजरात की तरह यहां पर भी जोश दिलायेगा ऐसी संभावना है। इस चुनाव में कांग्रेस जोश के साथ साथ होश से भी काम कर प्रचार में जुटी हुई है ? दुसरी और भाजपा इस बार गुटबाजी व भीतरघात की चल रही हल्की हल्की हवाओ से थोडी थोडी घबराई सी लग रही है।

इस बार ” कमल ” की चमक – दमक में वोट रूपी पानी की कमी नजर आ रही है इसिलिये आज ऊपरमाल की ऐतिहासिक धरा पर घबराई सी भाजपा को ऊर्जा देने वसुंधरा राजे जडो में पानी डालने आ रही है ताकी इस बार भी ‘ कमल’ की चमक बरकरार रह सके ? इससे भाजपा के कमल में आत्मविश्वास जरूर आयेगा । क्षैत्र में मौजूदा हालत में कुछ जगहो पर मशीन दोनो की सिलाई करके समीकरण बिगाड रही है । कांटे की टक्कर में दोनो दल भीतरघात से चौकस जरूर है लेकिन कौन भारी पड रहा है, इसका अनुमान नहीं लग पा रहा है.

वैसे सभी अपनी अपनी ढपली बजाकर रंग जमा रहे है जिससे मतदाता को प्रभावित किया जा सके ? आम दिनो से अलग इस बार केउप चुनाव में लम्बे लम्बे हाथ जौडना ,, बडो के पैर छुना तथा छोटे बच्चो को गोदी में लेकर खिलाना ऐसा लग रहा है जैसे … सब कुछ बदल गया है ,, नरेन्द्र भाई मोदी के बोल ‘ अच्छे दिन आने वाले है ” तो निसंदेह यहां पर ऐसी दिखती हुई झलक से अच्छे दिन आ रहे है ?

अपने अपने प्रचार की रंग में दलो के नेता हाथ से चरण वंदन कर होटो से मिठे बोल बोलकर वोट मांग रहे है ? फिलहाल नजरिया कोहरे की तरह धुंधला हो रहा है और आने वाले मतदान की तारीख से 2-3 पहले ही धुंधला पन साफ होता दिखाई देगा । यह हकीकत अपने राम की है जो नजर आ रही है। बाकी आपका नजरिया कैसा होगा यह आप ही जाने या फिर … राम ही जाने ?? 🤷‍♀ 🤷🏼‍♂