सिवान :भारी मात्रा में शराब बरामद, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
सिसवन से सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट 
सिसवन ( सिवान ) : गुप्त सूचना के आधार रघुनाथपुर आंदर एवं सिसवन थाने की पुलिस ने सिसवन थाने के  कचनार गांव के सिनसिनिया टोला में  शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर नाली व जंगल झाड में छिपाकर रखे गए 115 कार्टून में 180 एमएल का 5140 बोतल देशी शराब बरामद किया। आश्चर्यजनक बात यह है कि कचनार गांव सिसवन थाना अंतर्गत पडता है जबकि छापेमारी  रघुनाथपुर थाना एवं आन्दर थाना के पुलिस ने किया।  इस मामले में सिसवन थाने के पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें सिनसिनिया कचनार निवासी बुआ यादव भागर गांव निवासी बृजकुमार यादव एवं सिसवन पश्चिम चट्टी के शिवनाथ बीन एवं मंटु बीन शामिल हैं ।इसमें शिवनाथ बीन एवं मंटु बीन दोनों चाचा भतीजा है । इधर इस घटना के बाद शराब कारोबारियों में हरकंप है।