3 माह से नही मिली पेंशन, पति पत्नी को
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
“दैनिक खोज खबर “बारां 18 मार्च । शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीलखेड़ा डाँग के गांव हरिनगर के वृद्ध पति पत्नी को 3 माह से पेंशन व् राशन सामग्री नही मिल रही है । प्रीतम सहरिया ने बताया कि मुझे व् मेरी पत्नी गजिया को 3 माह से पेंशन व् राशन सामग्री नही मिल रही है । इस कारण वृद्धवस्था में परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है । उन्होंने बताया कि हम दोनों पति पत्नी अलग रहते है । कई बार बैंक में भी जाकर आ चुके है । मगर बैंक वाले बोलते है कि अभी आपकी पेंशन की राशि नही आयी है । बुढ़ापे में भाग दौड़ करना पड़ रहा है । और किराया खर्चा कर खाली हाथ वापस लौट आते है । सुबह से ही घर से निकल जाते हे, और शाम को वापस घर आते है । गांव की और यातायात का साधन भी नही चलता है । इस कारण आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है । इसी तरह 3 माह से राशन सामग्री भी नही मिल रही है । इसी गांव की कलावती पत्नी गब्बू सहरिया को भी 6 माह से पेंशन नही मिल रही है । पेंशन के आभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है । एसडीओ भूपेंद्र कुमार यादव शाहाबाद ने बताया कि कुछ पेंशन बजट के आभाव में रुकी हुई है, बजट आने पर तुरंत जारी कर दी जावेगी ।