सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को सीएम का चेहरा सामने लाना होगा
राकेश फौजदार ( Edited by azad nab )
भरतपुर 23 मई। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विधायक विश्वेंद्र सिंह का मानना है कि आगामी चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को पंजाब की तरह राजस्थान में भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक चेहरा सामने करना चाहिए वरना पार्टी सत्ता में बापसी नहीं कर पाएगी। पार्टी हाईकमान से इस आशय कीअपील करते उन्होंने कहा है कि बर्तमान में माहौल कांग्रेस के पक्ष में नजर आता है लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने अगर कोई चेहरा मुख्यमंत्री पद के लिए सामने नहीं किया तो उसे चुनाव में सफलता नहीं मिल सकेगी। विधायक के अनुसार राजस्थान में नेताओं की कोई कमी नहीं है जरूरत सिर्फ सीएम पद के लिए एक चेहरे की है।




Recent Comments