सारण :स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर मे बाइक पर सवार भाई-बहन की मौत 
#**************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज-:
अवतार नगर थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य सड़क 
पर बोधाछपरा टाॅल टैक्स के पास स्कॉर्पियो  व बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाईक पर सवार दोनों भाइयों बहन की मौत हो गयी। वहीं स्कारपीयो पर सवार लोग व चालक अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना के थानाध्यक्ष परमानंद साह व एस आइ बैदेही सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को सदर अस्पताल छपरा पोस्टमार्टम में तो घायल लड़की को दिघवारा अस्पताल इलाज के लिए भेजते हुए स्कारपीयो व बाइक को जब्त कर थाने ले आये। वहीं लड़की की गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी । रास्ते से वापस ला उसे भी पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया 
  मिली जानकारी के अनुसार मृतक छपरा शहर के कटरा मुहल्ला के जयप्रकाश नगर निवासी व राजेन्द्र काॅलेज के लाइब्रेरी विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत शिशिर कुमार मल्लिक के इकलौता 22 वर्षीय पुत्र पवित्र अनुराग व इकलौती 20 वर्षीय पुत्री गोल्डी कुमारी बतायी जाती है। दोनों साढ़े दस बजे के करीब आमी स्थित मां अंबिका भवानी के मंदिर से पूजा अर्चना कर बाईक से घर लौट रहे थे । कि बोधाछपरा स्थित टाॅल टैक्स के पास छपरा की तरफ से आ रही गलत साइड से अनियंत्रित स्कारपीयो ने बाइक में सामने से ठोकर मार दी। जिससे बाइक चला रहा पवित्र अनुराग की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । जबकि घायल गोल्डी को स्थानीय लोगो व अवतार नगर पुलिस की सहायता से दिघवारा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां से पटना ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गयी । प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक व स्कारपीयो का अगला हिस्सा के परखच्चे उड़ गये। वहीं गोल्डी बाइक से लगभग 70 मीटर की दूरी पर जा गिरी।