*मधेपुरा:शराब और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार*
👈रंजीत कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज,मधेपुरा👉
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखण्ड में शनिवार रात अलग -अलग जगहों से भारी मात्रा मे विदेशी शराब और देशी शराब एंव गांजा के साथ बरामद हुआ ।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में शराब और गांजा बरामद बेलों पंचायत निवासी सुखदेव यादव पिता स्वर्गीय गुर्जर यादव, संजय यादव पिता शुबधि यादव वार्ड नंबर एक निवासी के यहा से 10 लीटर महुआ शराब और 1किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।
मुरलीगंज नगर पंचायत हटिया मोहल्ला के मुकेश कुमार के मोबाइल दुकान से 180 ml की अंग्रेजी शराब की 23 बोतल बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान मुरलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार, कमांडो मोहम्मद साहिल, मोहन प्रसाद, संदीप कुमार मंडल, के साथ छापेमारी किया गया था।गिरफ्तार सभी को जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments