बेतिया – बगहा:– धूमधाम से मनाया छठ महापर्व,उगते सूर्य को अर्घ्य दे पुत्रों की दीर्घायु की कामना की
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प, च,बिहार:–
दीपावली के छठवें दिन से शुरू होने वाला महापर्व छठ पूजा 4 दिनों तक चला। कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला हिन्दू पर्व छठ को सूर्योपासना का महापर्व भी माना जाता है। यह पर्व पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से मनाया जाता है। कानपुर में भी छठ पूजा की जोरदार ढ़ंग से मनायी गयी। छठ पूजा को लेकर शहर के सभी घाट सजे। पनकी रतनपुर नहर के किनारे और सड़क के दूसरी तरफ कई वेदियां बनाई गयी है, जिन पर रंग रोगन कर पूजन किया।
*लाखों की संख्या में आते हैं श्रध्दालु*
इस चार दिन की पूजा मे सफाई और सुरक्षा के साथ ही कई तरह की तैयारियां शुरु हो गयी है। बगहा जैसे क्षेत्रों मे होने वाली छठ पूजा मे लाखों लोग शामिल हुये। इस दौरान विधि-विधान से छठ मैया की पूजा कर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। सालों से शहर भर में होने वाली छठ पूजा की व्यवस्था के लिये सभी कमेटियों के साथ शासन-प्रशासन भी व्यवस्था में जुटा रहा।
श्रद्धालु पत्रकार विजय कुमार शर्मा की पत्नी सरोज देवी ने बताया कि “छट पूजा हमारा सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व पर महिलायें व्रत रख कर छट मैया की पूजा करती है। जिसके चलते हम लोग अपने पूरे परिवार के साथ हर वर्ष नारायणी नदी के तट पर राजवाटिया घाट पर अपनी बेदी की पूजा करते है। इस दिन पूजन के दौरान हम लोग जमकर आतिशबाजी भी करते है। इस पर्व पर नए कपड़े पहन कर ही पूजा करने का रिवाज है, खास बात यह है कि इस व्रत में व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंकर छठ माता और भगवान सूर्य से पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। जिन महिलाओं के बच्चे नहीं होते है, वो महिलायें भी छट मइया का व्रत रखती है, जिससे उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
यह भी मान्यता है कि इस महापर्व में लोग पूजा की सामग्रियों से भरी डलिया अपने सिर पर ही रखकर लाते है। सिर पर रखकर डलिया लाने वाले व्यक्ति की छठमैया हर मनोकामना पूरी करती है।
*सूर्य देव की बहन छठ देवी*
इस पर्व पर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। छठ देवी को सूर्य देव की बहन माना जाता है, इसलिये उन्हें प्रस्न्न करने के लिये सूर्य देव की अराधना की जाती है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन छठी माता की अराधना करते है, छठी माता उनका संतानो की रक्षा और सबका कल्याण करती है।




Recent Comments