सारण :शराब बंदी के बाद भी नहीं थम रहा शराब का व्यापार 

#अवैध शराब के धंधे में अधिकांश युवा वर्ग फशामिल 
#शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार दो फरार
#46 बोतल शराब के साथ बाईक बरामद
—-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—-
रसूलपुर –
स्थानीय थाना पूलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारोबार के लिए ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जबकि दो यूवक पूलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक लाकठ छपरा गाँव निवासी जीतेन्द्र सिंह का पुत्र रजनीश कुमार सिंह  है जो धंधा करने के उदेश्य से अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ बाईक से शराब लेकर आ रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर मोड़ के समीप शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त युवक के पीठ पर लदे बैग से 180 एम एल की 46 बोतल चण्डीगढ़ निर्मित हाई स्पीड ब्राण्ड की व्हीस्की बरामद किया गया है। वहीं शराब के धंधे मे उपयोग की जानेवाली होण्डा साईन बाईक भी बरामद कर लिया गया।गिरफ्तार युवक के बयान पर लाकठ छपरा गाँव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह को नामजद किया गया है।पूलिस ने उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को जेल भेज दिया एवं पूलिस को चकमा देकर भागने मे सफल रहे बिट्टू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।बतातें चले कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में शराब बंदी के बावजूद शराब का धंधा धड़ल्ले से चलता है।शराब बंदी के बाद पूलिस अबतक एक दर्जन से भी अधिक लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।जिसमें अधिकांश बीस से तीस बर्षीय युवक शामिल हैं ।जो अधिकांश अपने सरगनाओं द्वारा बताए गए पते पर चंद रूपयों के लोभ में शराब की होम डिलीवरी का काम करते हैं ।