अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूनम छाबडा ने कहा -योग से नाता जोड़ो, शराब से नाता तोड़ो 
आज़ाद नेब
जयपुर 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा के साथ पूरी टीम ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और निरंतर योग से जुड़े रहने का प्रण लिया।
 इस अवसर पर जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने कहा की योग भारतीय संस्कृति का मूल आधार है और निरंतर योग से तन मन स्वस्थ रहता है और चित्त प्रसन्न रहता है योग के माध्यम से मानव अपनी बुरी आदतों का त्याग सुगमता से कर सकता है।
योग स्वस्थ और मंगल रहने का सुगम साधन है। वर्तमान में प्रदूषित हो रहे वातावरण में आम जन योग से नाता जोड़े और शराब से नाता तोड़े तभी चारों ओर खुशहाली का वातावरण बनेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगठन की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि संगठन के  सभी कार्यकर्ता सतत्त योग से जुड़ आम जन को भी योग के लिए प्रेरित करेंगे ।