
छपरा/दरियापुर। बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह को छपरा जाने के क्रम में सारण जिला में पहली बार आगमन पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरियापुर में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में अंग वस्त्र और फूल माला से बैंड बाजा के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ माननीय विधायक मँटू सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे, स्वागत करने वाले में मुखिया चंद्रशेखर सिंह ,मुखिया हरि सहनी , मुखिया महेश राय,युवा मोर्चा मँटू बाबा, निर्पेन्दर सिंह, विकाष सिंह, सुमंत बाबा, पवन मांझी,जितेन्द्र गिरी, रविंदर राय, बिनोद राय, विंध्याचल सिंह,जितेन्द्र मांझी, आईटी सेल अंजन सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments