सारण :मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अव्वल आये छात्र – छात्राओं को किया गया सम्मानित

अमनौर /सारण
अमनौर में एक कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रीक व इन्टर की परीक्षा में अव्वल आये छात्रों को सम्मानित किया गया. मंगलवार को एक निजी विधालय में एक सभा का आयोजन कर बोर्ड व इंटर में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले एक दर्जन से अधिक छात्रों को अमनौर बीडीओ बैभव कुमार व थानाध्यक्ष उदय कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया. जिसमें रंजन कुमार, निरंजन कुमार तथा मुश्कान कुमारी सहित दर्जनों छात्र – छात्राओं का नाम शामिल हैं. उक्त कार्यक्रम में आये अतिथियों ने बच्चों के बीच शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया विजय विधार्थी , मनन सिंह ,व अम्बीका राय सर्व विजय, पप्पू सिंह चन्द्रकेत कुमार आदि शिक्षाविद् उपस्थित थे . अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने किया.




Recent Comments