कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना मेरी प्राथमिकता होगी-एसएसपी
शीतल प्रसाद गुप्ता ब्यूरोचीफ,बलिया
वाराणसी (यूपी) 6 जुलाई। नवागत एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज बुधवार की रात वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे। बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ दरबार में मत्था टेक आर्शीवाद लिया।इसके बाद एसएसपी कार्यालय में उन्होंने कार्यभार संभाला। बुधवार की रात सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा शासन की प्राथमिकता के अनुरूप कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने दो टूक में कहाकि कानून से खेलवाड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। शहर में जाम की समस्या और अन्य समस्याओं को संज्ञान में लेकर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।वे 2005 बैच के आईपीएस है। मूल निवासी अलीगढ ।इनकी पुलिस सेवा में उनकी शुरुआत दिल्ली पुलिस में एसीपी के पद पर से हुई और वह तीन साल तक एसीपी रहे। आईपीएस में सेलेक्शन के बाद वह लखीमपुर, गौतमबुद्ध नगर, बाराबंकी, बरेली, गोरखपुर आदि अन्य जगहों पर एसपी व एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। बुधवार की रात सर्किट हाउस में एसपी सिटी दिनेश सिंह,एसपीआरए अमित कुमार,सीओ कैंट प्रशांत वर्मा आदि ने उनका काशी नगरी में स्वागत किया।




Recent Comments