मोटर खराब लोग पानी के लिए परेशान,प्रशासन सुस्त
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट बारां 31 मार्च। किशनगंज पंचायत समिति के गांव पटपड़ी में लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे है। ओम प्रकाश सहरिया, नवल किशोर, रामकुमार, कल्लो बाई, अमरी बाई, ने बताया कि गांव में एक ट्यूबवैल लगी हुई जो भी खराब पड़ी हुई। इस कारण गांव वालों को खेत में लगी ट्यूबवैल पर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
धीरे धीरे गाँवो में लगातार पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है । उन्होंने बताया कि लोग मजदूरी कर या घर काम सब काम छोड़कर पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। महिलाएं सुबह उठते ही पानी के जुगाड़ के लिए निकल पड़ती है । खेत में लगी ट्यूबवैल भी कभी तो चालू कर देते है और कभी कभी तो घण्टों इंतजार करना पड़ता है.
छोटे छोटे बच्चे भी पानी के लिए इधर उधर भटकते रहते है । उन्होंने अधिकारियो से पानी की व्यवस्था करने की मांग की है । सरपंच मलखान सिंह मीणा ने बताया कि खराब पड़ी मोटर को ठीक करवाकर पानी की व्यवस्था की जावेगी । वहीँ ट्यूबवैल लगाने का प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है । जैसे सेंशन आयेगी । ट्यूबवैल लगा दी जावेगी ।




Recent Comments