सारण :चोरी की बात पुछने पर महिला को पीटा
—
राजू सिंह की रिपोर्ट
–
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के अननपुर गांव में चोरी की बात पुछने पर पड़ोसियों ने महिला को पीट कर जख्मी कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित महिला रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज करा चार को नामजद की है। महिला ने प्राथमिकी में बताइ है कि घर में रखे बैग से 19 हजार की चोरी कर ली। और पुछे जाने पर देव कुमार, आरती देवी, गुड़िया कुमारी तथा बेबी देवी ने पीड़िता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। तथा जमीन पर पटक कर महिला के साथ जबर्दस्ती का प्रयास किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments