सिवान मे बेखौफ अपराधियो ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, रेफर
#प्रवेज़ अख्तर/सिवान

सीवान
सिवान में अपराधी दिन प्रति दिन और भी बेख़ौफ़ होते जा रहे है. आज गुरुवार की सरेशाम अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है. घटना जिले के जीरादेई प्रखंड के मुइया अकोल्ही नहर के समीप की है.

बतादें की जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र केे मुइया अकोल्ही नहर के समीप विजयीपुर से अपने सोने चांदी की दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी पवन वर्मा को बाइक सवार अपराधियो ने सीने में गोली मार दी. जिससे व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने जीरादेई थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा को दी तो श्री शर्मा ने मौके पर पहुँच घायल व्यवसायी को आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पवन वर्मा को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.