Θ बेतिया:– राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बेतिया के नए पुलिस अधीक्षक श्री जयंत कांत को जिले के प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया
आज दिनांक 6/1/2018 को बेतिया के नए पुलिस अधीक्षक श्री जयंत कांत को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें अश्लील गानों पर रोक,शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या, चोरी,लूट-पाट,छेड़खानी भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का मंच ने मांग किया,आजाद मंच के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विशाल कुमार मिश्रा ने कहा कि इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है और आगामी दिनों में विद्यार्थियों का सबसे बड़ा पर्व सरस्वती पूजन समारोह भी है जिसमें लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाने बजाते हैं और नाचते हैं लेकिन इन दिनों गानों की आड़ में कुछ ऐसी गाने भी बजाए जाते हैं जो काफी अश्लील होते हैं इन गानों को सुनकर मन में काफी पीड़ा होती है इतना ही नहीं किन गानों के साथ लोग लड़कियों को भी नजर आते हैं जो कि सरासर गलत है आजकल इन भोजपुरी गानों को सुनकर समाज पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है यह हमारी भारतीय संस्कृति को धूमिल करने की साजिश की जा रही है, वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे एवं जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि छोटा से बड़ा काम कराने के लिए पहले सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों का हाथ गरम करना पड़ता है तब कार्य होना संभव हो पाता है।
वही दीपक कुशवाहा एवं गोलू मिश्रा ने कहां की शहर से दूर रहने वाली लड़कियां बेहतर शिक्षा के लिए शहर के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में आती हैं जहां मनचलों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है, जिला प्रवक्ता राजमणि मिश्र,मोहित राय, कृष्णा कुमार एवं अन्य ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण होने के कारण जाम लगता है जिससे शहर वासियों को काफी परेशानी होती है कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर वन वे ट्रैफिक नियम का व्यवस्था किया गया था जिससे जाम से निजात मिला था मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से आवेदन के माध्यम से पुनः वन वे ट्रैफिक नियम लागू करने का अपील किया।




Recent Comments