बेतिया – नौतन​:– मार्च 2018 मे नौतन खुले शौच से होगा मुक्त 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प0 चं) बिहार :–
नौतन –प्रखंड के किसान भवन सभागार मे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान व स्वच्छ भारत मिशन  के तहत समुदाय द्वारा अधारित सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का प्रशिक्षण  मोटी मेटर और स्वच्छाग्रही को दिया गया ।
 प्रशिक्षण मे जिला समन्वयक अखिलेशवर कुमार पांडेय ने बताया मोटी मेटर व स्वच्छाग्रही  गांव गांव जाकर प्रभात फेरी, बैठक, जागरुकता रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक कर शौचालय निर्माण कार्य पुरा करायेंगे । कोई भी कार्यक्रम करने से पहले प्रखंड समन्वयक को सुचित करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि हर हाल मे लोगो को प्रेरित कर मार्च  2018 मे प्रखंड को खुले शौच से मुक्त करना है ।इस मौके पर प्रखंड समन्वयक ज्योति कुमारी लालजी प्रसाद मुन्ना कुमार सुनिता देवी शैली कुमारी आदित्य कुमार सविता देवी उमेश कुमार अरविंद कुमार रमेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।