सारण:राजद के अमनौर प्रखंड के अध्यक्ष चुने गये नागेन्द्र
दैनिक खोज खबर डेस्क 

 
अमनौर 
प्रखंड राजद अध्यक्ष पद के लिए सर्व सम्मति से  चुने गए नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू राय.प्रवेक्षक  चन्देश्वर प्रसाद राय के मौजूदगी में स्थानीय विजयराम जी दास मठिया के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें पहुंचे पंचायत अध्यक्षो ने राजद प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू राय के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया. पप्पू राय के अध्यक्ष पद पर चूने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत फुल माला पहना कर किया. उक्त मौके राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू राय के बनने से राजद को मजबूती प्रदान होगी. 

उक्त मौके पर  जिला राजद युवा के उपाध्यक्ष सुमीत कुमार यादव, उप प्रमुख विवेकानंद राय, उप मुखिया नागेन्द्र प्रसाद शर्मा, लालु राम, विजय शर्मा, लालबाबु बैठा, राकेश कुमार, विनोद राय, मृगेंद्र  पाण्डेय  आदि लोग उपस्थित थे. जबकि निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार विधार्थी बैठक में नहीं पहुचें.   इधर  निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार विधार्थी ने कहा कि उक्त चुनाव को फर्जी बताते हुए कहा कि उक्त बैठक में राजद के सक्रिय सदस्य को न बुलाकर पार्टी से अलग लोगों को बुलाया गया है. जिसकी शिकायत पार्टी के वरिये नेताओं को अवगत कराया गया है.   बैठक के बाद   कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद के विधायक मुद्रिका सिंह यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना प्रकट की.