सारण :जदयू संसदीय दल के नेता व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का अमनौर में जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से किया स्वागत
#दैनिक खोज खबर डेस्क

अमनौर
जदयू संसदीय दल के नेता व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का अमनौर में जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया. मालूम हो कि जदयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह तरैया थाना क्षेत्र के मझोपुर निवासी व जदयू के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा के श्राद्ध कार्यक्रम में सरीक होने जा रहे थे कि जदयू कार्यकर्ताओं ने अमनौर में उनका स्वागत फुल मालाओं व जयघोष के साथ किया. उक्त मौके जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजु, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, प्रदेश नेता संतोष महतो, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज परवेज, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिन्टू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, इश्वर राम, भानुप्रताप सिंह, नवल किशोर कुशवाहा, मुखिया सत्येंद्र राम , अशोक साह, सुमन कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments