
मांझी(सारण)। गुरुवार की रात मांझी के महम्मदपुर में गायक दिलीप साहनी तथा भीमलाल यादव ने शिव विवाह की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति कर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान भूत भगवान भोले शंकर की बारात की संगीतमय ब्याख्या सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्रोता देर रात तक जमे रहे। इससे पहले दोनों कलाकारों ने गणेश वंदना से संगीत कार्यक्रम की शुरुआत की। कथा पूजन के अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में आकाश पाण्डेय प्रमोद मंडल निर्मल निरन्जन आदि कलाकार भी मौजूद रहे। संचालन हरेन्द्र सिंह ने किया।




Recent Comments