सारण :अमनौर में जेनरल सह इलेक्ट्रानिक दुकान में रखे लाखों की सामान जलकर राख
दैनिक खोज खबर डेस्क , अमनौर 

अमनौर 
थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर – तरैयां मुख्य पथ  पुरानी थाना के पास अचानक  आग लगने से एक जेनरल सह इलेक्ट्रानिक दुकान में रखे लाखों की सामान जलकर राख हो  गयी.   घटना के संबंध में बताया जाता है कि  गुरूवार  (दीपावली)  की रात मढौरा थाना क्षेत्र के नौतन मठिया गांव निवासी रोहित कुमार सिंह अपने दुकान में दीप जलाकर रख दिया तथा पुजा पाठ कर उक्त दुकान का सटर बंद कर अपने घर चला गया.  थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि दुकान के भिंडीलेटर से धुआं निकल रहा है. लोगों ने उक्त दुकानदार को फोन से सुचना देकर बुलाया. जहाँ दुकान का सटर खोला गया जहां दुकान में रखे  लगभग दो लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी थी.  जिसमें  एक लैपटाॅप , प्रिन्टर , इनभर्टर , फोटी स्टेट मशीन , दर्जनों नये मोबाईल व उसके अन्य  उपकरण सर्फ, साबुन, बिस्कुट सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया.  आग कैसे लगी इसका कोई कारण पता नहीं चल रह रहा है. ऐसे लोगों में चर्चा है कि पूजा करने के बाद जलते दीप दुकान में छुट गया होगा. जिसके वजह से आग लग गयी.  इधर घटना के पीड़ित दुकानदार का रो- रोकर बुरा हाल था.  पीड़ित दुकानदार ने बताया कि  कर्ज लेकर  दुकान किया था.  वह भी अग्णि की भेट चढ गयी.  अब मैं पुरी तरह बेरोजगार हो गया. इधर घटना को लेकर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव को सूचना दे दी गयी है