छपरा मे वार्ड संघ ने सदर बी डी ओ को सौंपा ज्ञापन
#*****************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज (सारण )
सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन मे शुक्रवार को वार्ड सदस्यो ने एक बैठक आयोजित कर सदर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा जिसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष श्री भगवान प्रसाद ने की
बैठक के दौरान सदस्यो ने पंचायतवार विभिन्न  विकास की योजनाओ मे वार्ड सदस्यो की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जाहिर की  बीडीओ को सौंपे गए आवेदन मे सदस्यो का यह आरोप है कि किसी भी पंचायत मे वार्ड सभा की बैठक नही बुलाई जाती वार्ड सदस्यो की जानकारी के वगैर ही योजनाओ का चयन कर लिया जाता है बीडीओ को दिए गए आवेदन के मुताबिक सदस्यो ने लगभग सभी पंचायतो मे कामगार मजदूरो का हक मार मनरेगा के तहत जेसीबी से काम कराए जाने तथा अपने लम्बित प्रशिक्षण व मासिक भत्ता का शीघ्र भुगतान कराने व पंचायतो मे जनवितरण विक्रेताओ के द्वारा राशन किरासन के वितरण मे राशन की कटौती व उपभोक्ताओ से उचित मूल्य से अधीक दाम वसूले जाने का आरोप लगाते हुए  दर्जनो सदस्यो का हस्ताक्षरित एक आवेदन बीडीओ को सौंप उचित जाँच की माँग की है 
जिसमे शिवकान्ति देवी धनंजय सिह रामप्रभा देवी मधु देवी जयमंगल भगत विजय राय राकेश कुमार पासवान आदि समेत कुल दर्जनो वार्ड सदस्यो का हस्ताक्षर है