मढौरा के बैंक ऑफ इंडिया मे खाता को आधार से लिंक के लिये खोला गया है काउंटर 
मढौरा(सारण)
बैंक ऑफ इन्डिआ के मढौरा शाखा मे आधार से बैंक अकाउंट को लिंक के लिये अलग से काउंटर खोला गया है ।ग्राहकों को सभी योजनाओं से मिलने वाले लाभ को आधार लिंक वाले खाते मे ही आ रहे है ।ग्राहकों को आधार से लिंक के लिये सबसे पहले गैस एजेंसी वाले प्रेरित किये ।गैस उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी की राशि आधार से लिंक खाते मे शीघ्र आने से लोगो ने काफी जल्दबाजी कर सभी ने आधार से लिंक कराया ।ऐसी चर्चा है की अब सभी योजनाओं का लाभ आधार से लिंक खाते मे ही आयेंगे ,तो सभी बैंक के खाताधारक अपने खाते को आधार से लिंक के लिये भीड़ बढ़ा दिये है ।बैंक मे आधार से लिंक के लिये ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये शाखा प्रबंधक ने बैंक मे अलग काउंटर खोल सुविधा उपलब्ध कराया है ।इस सम्बंध के प्रबंधक राजेश चन्द्रा ने बताया की आधार से लिंक के लिये शाखा मे ग्राहकों की सुविधा के लिये अलग से काउंटर तो खोले ही गई है ,साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित सीएसपी संचालकों को भी इस काम के लिये  प्रोत्साहित किया जा रहा है की वे भी अधिक से अधिक 30अप्रैल तक ग्राहकों को आधार से लिंक कर दे ।प्रबंधक ने ये भी बताया की बैंक ग्राहकों को इससे कई फायदे होने वाले है ।